Get App

UP Board Exams 2026: बोर्ड परीक्षा में हर मोबाइल की पहुंच रोकेगा जैमर, पहली बार सुरक्षा के लिए किया जाएगा इस्तेमाल

UP Board Exams 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षा को पूरी तरह से चाक-चौबंद बनाने के लिए हर संभव सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। इस साल 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में पहली बार जैमर का प्रयोग किया जाएगा। आइए जानें इस बार किस तरह की सख्ती रहेगी परीक्षाओं में और कब आ सकते हैं परीक्षा के नतीजे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 10:53 AM
UP Board Exams 2026: बोर्ड परीक्षा में हर मोबाइल की पहुंच रोकेगा जैमर, पहली बार सुरक्षा के लिए किया जाएगा इस्तेमाल
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने का फैसला किया गया है।

UP Board Exams 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों को सुरक्षित, नकल मुक्त और सम्मानित तरीके से परीक्षा देने का माहौल बनाने के लिए कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। दोनों कक्षाओं में लाखों छात्र इस साल परीक्षा देने के लिए उतरेंगे। परिषद परीक्षा के लिए काफी पहले से तैयारी कर रहा है। कई स्तरों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। इस बार परीक्षा में मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध के लिए यूपी बोर्ड पहली बाद जैमर का इस्तेमाल करने जा रहा है।

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर

हालांकि ये जैमर राज्य में बनाए गए सभी 8033 परीक्षा केंद्रों पर नहीं लगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप इन्हें पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाने का फैसला किया गया है। हालांकि, जैमर जिन परीक्षा केंद्रों में लगाए जाएंगे, उसकी जानकारी परिषद ने गोपनीय रखी है। परिषद का मानना है कि इससे प्रश्नपत्र या अन्य परीक्षा सामग्री व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा केंद्र के बाहर नहीं भेजी जा सकेगी। बोर्ड का ये प्रयोग अगर सफल रहा, तो आगामी परीक्षा से जैमर का उपयोग अन्य केंद्रों पर भी किया जाएगा।

अप्रैल के अंत में आ सकते हैं नतीजे

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है। बता दें, इस साल दोनों कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक 15 कार्यकारी दिनों में पूरी की जा रही है।

इन प्रतिष्ठि परीक्षाओं में हो चुका है जैमर का प्रयोग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें