CTET February 2026 Guidelines: सीटेट परीक्षा में दिव्यांग छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं, सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन

CTET February 2026 Guidelines: सीबीएसई ने इस वीकेंड पर होने वाली सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इन अभ्यर्थियों को कई सुविधाएं मुहैया कराने का जानकारी दी गई है। आइए जानें बोर्ड ने गाइडलाइन में क्या कहा है

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 7:44 PM
Story continues below Advertisement
शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है।

CTET February 2026 Guidelines: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 7 और 8 फरवरी 2026 को होने वाली है। शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है। इसमें के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होंगे। सीटेट में शामिल होने वाले बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए सीबीएसई ने उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह संशोधित नोटिस 4 फरवरी, 2026 को जारी किया गया था, और इसमें उन शर्तों की सूची दी गई है जिनके तहत PwBD उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। नए नोटिस के अनुसार, दृष्टि बाधित या लिखने में असमर्थ उम्मीदवारों को परीक्षामें 'स्क्राइब' (लेखक) की सुविधा और अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।

कौन ले सकता है स्क्राइब सुविधा ?

नए दिशानिर्देशों के अनुसार, केवल उन उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा दी जाएगी जिन्हें लिखने में कठिनाई होती है और जिनके पास सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से प्राप्त प्रमाण पत्र है कि उन्हें परीक्षा लिखने के लिए स्क्राइब की आवश्यकता है। हालांकि, दृष्टिबाधित, सेरेब्रल पाल्सी और लोकोमोटर विकलांगता (दोनों हाथ प्रभावित) जैसी श्रेणियों के तहत बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों के मामले में, यदि उम्मीदवार इसका विकल्प चुनता है तो स्क्राइब सुविधा प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार अपना स्क्राइब खुद ला सकते हैं या परीक्षा केंद्र से इसके लिए अनुरोध कर सकते हैं। सीबीएसई ने यह भी बताया कि स्क्राइब की योग्यता पद के लिए आवश्यक न्यूनतम योग्यता से एक कक्षा कम होनी चाहिए। साथ ही, स्क्राइब कम से कम मैट्रिक या उससे ऊपर होना चाहिए। परीक्षा के दिन स्क्राइब को अपना वैलिड फोटो आईडी प्रूफ और शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा से पहले स्क्राइब के साथ बातचीत

स्क्राइब की सुविधा लेने वाले PwBD उम्मीदवार उनके साथ 20 मिनट का बातचीत कर सकेंगे। इसके उन्हें अनुमति दी जाएगी। यह सत्र परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले आवंटित परीक्षा केंद्र पर होगा।


अतिरक्त समय और प्रश्न पत्र का फॉर्मेट

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (Department of Empowerment of Persons with Disabilities) द्वारा जारी ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा के हर घंटे के लिए कम से कम 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके अलावा, दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को बड़े फॉन्ट में प्रिंट किया हुआ एक अलग प्रश्न पत्र दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि PwBD उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित फॉर्मेट में अपना विकलांगता प्रमाण पत्र लाना होगा। इन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले सेंटर सुपरिटेंडेंट को दिखाने होंगे।

PwBD लाभ कौन ले सकता है?

सीबीएसई ने कहा है कि PwBD का दावा करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित प्रोफार्मा पर जारी एक वैध विकलांगता प्रमाण पत्र जमा करना होगा। उम्मीदवारों को सबूत के तौर पर संबंधित प्राधिकरण द्वारा जारी अपना यूनिक डिसेबिलिटी ID (UDID) कार्ड भी लाना होगा। अधिनियम, 2016 की धारा 2(r) और 2(s) में परिभाषित बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी में आने वाले उम्मीदवार ही स्क्राइब और कंपनसेटरी टाइम के लिए पात्र होंगे।

NIFT Admit Card 2026: 8 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।