UP Board Result 2025: 10वीं और 12वीं की कॉपियां जांचने का काम खत्म, नतीजे यहां करें चेक, जानें किस दिन होंगे जारी

UP Board Result 2025: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। अब इस महीने में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित हो रहे हैं। बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड के भी नतीजे जारी हो सकते हैं। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड ने कॉपियां जांचने का काम पूरा कर लिया है

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 10:43 AM
UP Board Result 2025: उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी तक यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने साल 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के जांचने का पूरा कर लिया है। लाखों छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। छात्र अपने नतीजे जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड अप्रैल के आखिरी तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सटीक डेट की जांच करने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://ubse.upmsp.edu.in पर विजिट करते रहना चाहिए।

बता दें कि 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं हुईं थी। इस साल दोनों कक्षाओं के मिलाकर करीब 54,37,233 छात्रों ने परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की परीक्षा राज्य के 8,140 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी।

14 दिन में कॉपी जांचने का काम खत्म


दरअसल, UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों के जांचने का काम खत्म हो गया है। कापियां जाचने के लिए सूबे में 261 केंद्र बनाए गए थे। 19 मार्च से कापियां जांचने का काम शुरू हुआ था। इसे 2 अप्रैल को खत्म कर लिया गया। यूपी बोर्ड ने कापियां जाचने का लक्ष्य 2 अप्रैल को रखा था। जिसे समय पर पूरा कर लिया गया। कुल 14 दिनों में 2.96 करोड़ कापियां जांची गई। अब अप्रैल के आखिरी तक नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

यूपी बोर्ड के छात्र 10वीं और 12वीं के नतीजे कैसे देखें?

1 – छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करना होगा।

2 - अब होमपेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करना है।

3 – फिर यूपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 या हाई स्कूल 2025 लिंक पर क्लिक करें।

4 - लॉगिन सेक्शन में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

5 - रिजल्ट बटन पर क्लिक करें और आपका यूपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिख जाएगा।

6 - भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

पिछले 5 सालों में कब जारी हुए थे नतीजे

साल 2024 में 20 अप्रैल 2024 को नतीजे घोषित किए गए थे। इसी तरह साल 2023 में 25 अप्रैल 2023 को नतीजे आए थे। वहीं साल 2022 में 18 जून 2022 को आए थे। साल 2021 में 31 जुलाई 2021 को जारी किए गए थे। साल 2020 में 27 जून 2020 नतीजे घोषित किए गए थे।

JEE Main 2025 Tips: जनवरी सेशन में 99.9% स्कोर लाने वाले टॉपर प्रज्ञान श्रीवास्तव ने दिए तैयारी के आसान टिप्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।