यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा परिणाम और मार्कशीट का इंतजार अब खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि 23 अप्रैल को दोपहर 4:00 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार बोर्ड ने स्पेशल मार्कशीट भी तैयार की है, जो कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। इस बार की मार्कशीट न केवल डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी, बल्कि हार्ड कॉपी में भी यह बेहद खास और सुरक्षित होगी।
