Get App

UP Board Result 2026: 200 केंद्रों पर तेजी से चल रहा कॉपियों का मूल्यांकन का काम, जानें कब तक जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे?

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद अब राज्य में बने 200 केंद्रों पर आंसर शीट के मूल्याकंन का काम तेजी से किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का काम 01 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। आइए जानें यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब आएगा?

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 8:16 PM
UP Board Result 2026: 200 केंद्रों पर तेजी से चल रहा कॉपियों का मूल्यांकन का काम, जानें कब तक जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे?
कॉपियों का मूल्यांकन 01 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा खत्म हो चुके है। इसके बाद जहां छात्रों का अपने-अपने परिणाम के लिए इंतजार शुरू हो चुका है, वहीं बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने राज्य में 200 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। यहां कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के मुताबिक कॉपियों का मूल्यांकन 01 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले, इस महीने यानी 21 मार्च को ईद के मौके पर और 26 मार्च को राम नवमी के त्योहार पर अवकाश रहेगा। इन दोनों दिनों पर मूल्यांकन नहीं होगा। 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम समाप्त होने के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगा। आइए जानें इस साल यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर का रिजल्ट कब तक आ सकता है? पिछले साल के ट्रेंड क्या कहते हैं?

दो दिन के अवकाश में नहीं होगा कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड ने 18 मार्च 2026 से 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। जो 1 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। इस बीच, 21 मार्च ईद-उल-फितर और 26 मार्च 2026 को राम नवमी के मौके पर कॉपी चेकिंग का काम नहीं किया जाएगा। इन दोनों दिनों पर अवकाश रहने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य स्थगित किया गया है। यह जानकारी खुद माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा अपने एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर साझा की गई है।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें