KVS Admission Process: केंद्रीय विद्यालय को शिक्षा के मामले में देश के बेहतरीन स्कूलों में से एक माना जाता है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए काफी कड़ा कंप्टीशन होता है। पूरे देश में 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राइवेट स्कूलों की भारी-भरकम फीस के मुकबले कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने की वजह से यहां प्रवेश मुश्किल होता है। इस साल, कक्षा 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इसमें किंडरगार्टन और हायर ग्रेड के लिए अलग गाइडलाइन जारी की गई हैं।
केवीएस में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। आवेदन करने से पहले, उम्र सीमा और आरक्षण के नियमों में हुए बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। जो लोग अपने बच्चे का केवीएस में प्रवेश कराना चाहते हैं, उनके लिए इन नियमों के साथ-साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के बारे में भी जानना जरूरी है। ताकि वे समय सीमा के भीतर पंजीकरण कर सकें। एडमिशन की पूरी जानकारी केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर उपलब्ध है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च, 2026 से शुरू होगा और अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलेगा। पहली अस्थायी प्रवेश सूची 8 अप्रैल, 2026 को जारी होने की उम्मीद है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ आधिकारिक केंद्रीय विद्यालय पोर्टल, kvsonlineadmission.kvs.gov.in के जरिए ही आवेदन करें।
प्रवेश के लिए उम्र सीमा : केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च, 2026 तक कम से कम 6 से 8 साल के बीच होनी चाहिए। 8 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ध्यान रखें, 1 अप्रैल को पैदा हुए बच्चों को उम्र के हिसाब में छूट दी जाती है। उम्र सीमा इस तरह निर्धारित है :
केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
केवीएस में प्रवेश सिर्फ मेरिट के आधार पर ही नहीं, बल्कि प्रायोरिटी कैटेगरी के आधार पर भी होता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और सैन्य कर्मियों के बच्चों को प्राथमिकता मिलती है। इसके अलावा, शिक्षा के अधिकार (RTE) कानून के तहत 25% सीटें आरक्षित हैं। नियम के मुताबिक, अनुसूचित जाति (15%), अनुसूचित जनजाति (7.5%), और अन्य पिछड़ा वर्ग (27%) के लिए भी सीटें रिजर्व हैं। “सिंगल गर्ल चाइल्ड” कोटे के तहत भी आवेदन किया जा सकता है।