Get App

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों के पास क्या होंगे विकल्प? जानें कैसे होता है छात्रों के पास-फेल का फैसला?

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षा दे चुके सभी परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल बोर्ड कई तरह से छात्रों को राहत दी है। लेकिन बोर्ड परीक्षा में अगर कोई परीक्षार्थी फेल होगा तो उसके लिए क्या विकल्प होंगे और इस साल पास-फेल का फैसला कैसे किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 11:48 AM
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों के पास क्या होंगे विकल्प? जानें कैसे होता है छात्रों के पास-फेल का फैसला?
बोर्ड ने इस साल छात्रों का पास-फेल का तनाव कम करने के लिए कई रास्ते अपनाए हैं।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड सचिव की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं का रिजल्ट इसी महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है। इस बीच छात्रों को रह-रह कर ये डर जरूर सता रहा है कि बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छोत्रों के पास क्या विकल्प होते हैं? रिजल्ट में पास या फेल का फैसला किस तरह किया जाता है और रिजल्ट बनाने का क्या तरीका है? ये सवाल गलत नहीं हैं।

इस सवाल में उलझे छात्रों और अभिभावकों के लिए बता दें कि बोर्ड ने इस साल छात्रों का पास-फेल का तनाव कम करने के लिए कई रास्ते अपनाए हैं। यूपी बोर्ड इस बार स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट के जरिए बाजी पलटने का पूरा मौका देगा। इसके अलावा कुछ विषयों में स्टेप मार्किंग के फॉर्मूले के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। ये सभी उपाय छात्रों में पास-फेल का तनाव कम करने के लिए किए गए हैं। साथ ही इनकी मदद से छात्रों के बाद अपना साल बचाने का एक दमदार मौका भी होगा।

स्टेप-मार्किंग से गलत जवाब पर भी मिल सकेंगे नंबर

बोर्ड ने इस साल गणित और फिजिक्स जैसे विषयों के लिए चेकिंग में स्टेप मार्किंग का तरीका अपनाया है। इसके अनुसार अगर किसी छात्र का फाइनल आंसर गलत है, लेकिन सवाल हल करने की प्रक्रिया सही है तो उसके पूरे नंबर नहीं कटेंगे। यानी उसे सही प्रक्रिया के नंबर दिए जाएंगे। इस तरह छात्रों को गलत जवाब पर भी स्टेप्स के नंबर मिल सकेंगे।

स्क्रूटनी या कंपार्टमेंट देगा साल बचाने का मौका

यूपी बोर्ड 10वीं या 12वीं परीक्षा 2026 में किसी छात्र के अगर उम्मीद से कम नंबर रह जाते हैं तो वे स्क्रूटनी यानी पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में एक या दो विषय में फेल छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना साल बचा सकता है। ये विकल्प छात्रों को बहुत राहत देंगे।

इस फॉर्मूले से तय होते हैं नंबर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें