JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 2 खत्म होते ही एनटीए ने बता दी रिजल्ट की तारीख, आज जारी किए जाएंगे जेईई मेन सेशन 2 के सभी पेपर

JEE Main 2026 Result: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा खत्म हो चुकी है। परीक्षा खत्म होने के अगले ही दिन एनटीए ने आसंर की और परिणाम जारी होने की तारीख घोषित कर दी है। आइए जानें कब आएगा परिणाम और परीक्षा देने वाले उम्मीदवार कहां और कैसे अपना रिजल्ट देख सकेंगे

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

JEE Main 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की जा चुकी है। परीक्षा खत्म होने के साथ ही एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 की आंसर की और रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। एनटीए आज जेईई मेन 2026 सेशन 2 के सभी प्रश्नपत्र आज जारी करेगा। बता दें, यह परीक्षा देश-दुनिया के 318 शहरों के 566 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें तकरीबन 11 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था।

2 से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा की आंसर की और रिजल्ट एनटीए द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम से पहले एनटीए जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा की आंसर की जारी करेगा। इसके लिए 11 अप्रैल का दिन निर्धारित किया गया है। इसके बाद इस परीक्षा का परिणाम 20 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ परीक्षा देने वाले 10,73,255 छात्रों के भविष्य का फैसला हो जाएगा कि वे आगे जेईई एडवांस देंगे या यहीं से किसी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। वहीं, 11 अप्रैल को यानी इसके ठीक दो दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। अगर आपको किसी सवाल पर आपत्ति है कि तो आप चुनौती विंडो खुलते ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद, 20 अप्रैल को एनटीए जेईई मेन 2026 सेशन 2 के पेपर 1 का फाइनल रिजल्ट और जेईई मेन ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी करेगा। सही जानकारी के लिए jeemain.nta.nic.in पर डिटेल्स देखते रहें।

आंसर की को चुनौती देने के लिए 200 रुपए है शुल्क

जेईई मेन आंसर की में अगर आपको किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है तो चैलेंज विंडो खुलते ही आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।

बेस्टे ऑफ 2 होगा गेम चेंजर


जेईई मेन के सेशन 1 और सेशन 2 दोनों परीक्षाएं देने वाले उम्मीदवारों को इस बार ‘बेस्ट ऑफ टू’ चुनने का मौका मिलेगा। यह फैसला इनके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। उम्मीदवार दोनों सेशन में से अपने बेस्ट स्कोर को चुन सकेंगे। जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। इस साल जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए 11,65,452 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।

इन्हें मिलेगा जेईई एडवांस देने का मौका 

जेईई मेन परिणाम में पहली 2,50,000 रैंक पाने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेईई एडवांस के जरिए देश के प्रतिष्ठित आईआईटी और एनआईटी संस्थान में दाखिला मिलता है। लेकिन जेईई एडवांस्ड वही छात्र दे सकेंगे, जिनेके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या संबंधित बोर्ड परीक्षा में जो उम्मीदवार टॉप 20 परसेंटाइल में से एक होंगे।

CBSE Result 2026: 10वीं के छात्रों को पास कराने में मददगार साबित होंगे स्किल सब्जेट, जानें रिजल्ट को लेकर क्या है सीबीएसई की तैयारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।