UP Board Result 2026: स्कूलों की गलती से 34000 छात्रों का भविष्य अधर में, जानें क्या है मामला और रिजल्ट से पहले बोर्ड ने क्या अलर्ट किया जारी

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के कुछ स्कूलों की लापरवाह की वजह से 34,000 से ज्यादा छात्रों का बोर्ड परीक्षा परिणाम अटक सकता है। इस बीच यूपी बोर्ड ने छात्रों के लिए अभिभावकों के लिए रिजल्ट से पहले जरूरी अलर्ट जारी किया है। आइए जानें क्या है ये पूरा मामला और क्यों जारी की बोर्ड ने चेतावनी

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 5:58 PM
Story continues below Advertisement
प्रदेश के 652 स्कूलों ने छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम के नंबर बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) भी छात्रों का इंतजार लंबा न खींचने की पूरी कोशिश कर रहा है। बोर्ड ने छात्रों की बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए आज यानी 4 अप्रैल तक की डेडलाइन तय की थी। 5 अप्रैल तक सभी चेक हो चुकी कॉपियों का डाटा रीजनल ऑफिस भेज दिया जाएगा। लेकिन, इस बीच कुछ स्कूलों की लापरवाही से 12वीं कक्षा के 34,000 से ज्यादा छात्रों का भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है।

12वीं कक्षा के 34,637 छात्रों पर इस साल बोर्ड परीक्षा में फेल होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, प्रदेश के 652 स्कूल ऐसे हैं, जिन्होंने छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम तो ले लिए, लेकिन उनके नंबर अभी तक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। छात्रों के भविष्य को देखते हुए बोर्ड दोबारा से वेबसाइट upmsp.edu.in को 6 और 7 अप्रैल 2026 के लिए खोल रहा है। स्कूलों के पास यह आखिरी मौका है कि वे बचे हुए छात्रों के प्रैक्टिकल मार्क्स ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ा दें।

नंबर नहीं चढ़ने से फेल हुए छात्र तो डीआइओएस जिम्मेदार

यूपी बोर्ड ने अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर ये मार्क्स समय रहते अपलोड नहीं हुए, तो 34,637 छात्रों को प्रैक्टिकल में अनुपस्थित मानकर फेल घोषित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने सख्त लहजे में कहा है कि इसके लिए संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल और जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। स्कूलों की छोटी सी लापरवाही हजारों छात्रों का पूरा साल बर्बाद कर सकती है।

रिजल्ट से पहले बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

यूपी बोर्ड का कॉपियां चेक होने के 2-3 हफ्ते के भीतर रिजल्ट जारी करने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। सूत्रों की मानें तो 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच कभी भी नतीजों का ऐलान हो सकता है। हालांकि, इस सबके बीच बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों के लिए खास अलर्ट जारी किया है। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तैयारियों के बीख् साइबर ठग परीक्षार्थियों और अभिभावकों को फोन करके कॉपियों में नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी करने लगे हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों और अन्य लोगों से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल का संज्ञान न लें। यूपी बोर्ड कभी भी व्यक्तिगत रूप से परीक्षार्थियों से संपर्क नहीं करता है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, रोल नंबर या बैंक विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। ऐसे कॉल आने पर उसे रिकॉर्ड करें और तत्काल मोबाइल नंबर के साथ अपने जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचित करें अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।


CBSE new curriculum 2026: 2031 से अनिवार्य होगी 10वीं कक्षा में तीसरी भाषा, इस साल से कक्षा 6 के छात्र शुरू करेंगे पढ़ाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।