Get App

UP Board Result 2026: 50 लाख से ज्यादा छात्रों के रिजल्ट डेट पर सस्पेंस बरकरार, जानें कब तक आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 50 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कुछ समय पहले अप्रैल के अंत में रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी थी। हालांकि यूपी बोर्ड के रिजल्ट की स्पष्ट तारीख पर अब भी सस्पेंस बरकरार है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 6:56 PM
UP Board Result 2026: 50 लाख से ज्यादा छात्रों के रिजल्ट डेट पर सस्पेंस बरकरार, जानें कब तक आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे
यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद ओरिजिनल मार्कशीट बाद में स्कूलों से मिलेगी।

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की परीक्षा खत्म हुए एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन छात्रों के रिजल्ट का इंतजार अभी पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गईं थीं।

हाल ही में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने छात्रों का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने की बात कही थी। हालांकि, रिजल्ट की स्पष्ट तारीख के अभाव में छात्रों के लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है। हर साल यूपी बोर्ड रिजल्ट के साथ राज्य टॉपर की घोषणा करता है। टॉपर छात्रों का नाम सत्यापन प्रक्रिया के बाद जारी किया जाता है। इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इंटरमीडिएट छात्रों का रिजल्ट भी 10वीं के परिणाम के साथ ही जारी किया जाएगा। रिजल्ट में थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक शामिल होंगे।

मूल्यांकन पूरा, लोड टेस्टिंग जारी

इस बीच, 18 मार्च से 4 अप्रैल, 2026 के बीच यूपी बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। फिलहाल, सर्वर पर नंबर अपलोड करने और लोड टेस्टिंग का काम कर रहा है, ताकि परिणाम जारी होने के बाद एकदम से लाखों छात्रों के लॉगइन करने पर वेबसाइट क्रैश न हो जाए।

वेबसाइट ही नहीं, यहां भी जारी होगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र DigiLocker और SMS सेवा के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से तैयार रखें।

अस्थायी होगी ऑनलाइन मार्कशीट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें