UP Board Result Date 2026: यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची

UP Board Result Date 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को लेकर यूपी बोर्ड सचिव ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि मूल्यांकान के बाद अब टेबुलेशन और प्रोसेसिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद रिजल्ट जारी होने में 20-25 दिन का समय लग सकता है

अपडेटेड Apr 08, 2026 पर 11:45 AM
Story continues below Advertisement
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

UP Board Result Date 2026: यूपी बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए यह खबर थोड़ी राहत पहुंचाने वाली हो सकती है। यूपी बोर्ड सचिव दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। उन्होंने ने स्पष्ट जानकारी दी है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड सचिव ने कहा कि बोर्ड की ओर से मूल्यांकन का काम तेजी से पूरा किया गया है और अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की थी। इसके बाद 18 मार्च से दोनों कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था, जिसे 4 अप्रैल तक पूरा किया जा चुका है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद अब टेबुलेशन और प्रोसेसिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि रिजल्ट तैयार करने में 20 से 25 दिन का समय लगेगा। इसके बाद यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, जहां से छात्र अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देखने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

15 दिनों में चेक हुईं पौने तीन करोड़ कॉपियां

इस बार यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं कक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन का काम कुल 15 कार्य दिवस में पूरा किया गया है। इस अवधि में 1,53,000 परीक्षकों ने करीब पौने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन 254 परीक्षा केंद्रों पर पूरा किया। बीच में ईद और रामनवमी की छुट्टियां पड़ने के कारण मूल्यांकन की समयसीमा 1 अप्रैल से बढ़ाकर 4 अप्रैल करने पड़ी थी। कॉपियों के मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षकों के लिए मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित था। सुरक्षा की दृष्टि से हर मूल्यांकन केंद्र पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा।

8033 परीक्षा केद्रों पर 50 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में करीब 27 लाख 61 हजार 696 छात्र पंजीकृत थे जिनमें लगभग 26 लाख ने परीक्षा दी। वहीं, 12वीं में 25 लाख 76 हजार 082 छात्र पंजीकृत थे जिनमें लगभग 24.5 लाख ने परीक्षा दी। इनमें से 2.87 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पूरे प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी।


Best Arts Career Options after 12th: आर्ट्स स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद इन सरकारी नौकरियों के साथ मिल सकता है सम्मान, पैसा और पद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।