Get App

UP Free IAS PCS Coaching Scheme: यूपी में आईएएस-पीसीएस की तैयारी करना होगा आसान, फ्री कोचिंग के लिए 18 जून तक करें आवेदन

UP Free IAS PCS Coaching Scheme: उत्‍तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए राज्‍य सरकार फ्री कोचिंग योजना चला रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें कैसे करना है आवेदन

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 3:47 PM
UP Free IAS PCS Coaching Scheme: यूपी में आईएएस-पीसीएस की तैयारी करना होगा आसान, फ्री कोचिंग के लिए 18 जून तक करें आवेदन
आईएएस/पीसीएस की तैयारी कर रहे उम्‍मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग योजना शुरू की है।

UP Free IAS PCS Coaching Scheme: उत्‍तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के लिए ये बड़ा और उत्‍साह बढ़ाने वाला अपडेट है। यहां राज्‍य सरकार ने आईएएस/पीसीएस की तैयारी करने वाले उम्‍मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग योजना शुरू की है। इसके लिए 18 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

राज्‍य के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी में मदद करने के लिए प्रदेश सरकार ने फ्री IAS/PCS कोचिंग योजना शुरू की है। यह योजना समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत शुरू की है। इस योजना के लिए 1 जून तक कुल 5513 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 2848 अभ्यर्थियों ने अपनी आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए फाइनल लॉक किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 5 जुलाई को परीक्षा होगी। इसके तहत कुल 865 सीटें पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें से 25% सीटें लेटरल एंट्री के माध्यम से प्री परीक्षा क्वालीफाई कर चुके छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। इससे प्री क्लीयर कर मेन्स की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा।

फ्री कोचिंग योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • यूपी में जनपद में कम से कम 5 साल का आवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र, अगर लागू होता है तो
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें