UP Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। यूपी लेखपाल भर्ती लिखित मुख्य परीक्षा 21 मई, 2026 को हुई थी। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट में उन कैंडिडेट की डिटेल्स हैं, जो अगले चरण में शामिल होने के लिए सफल घोषित किए गए हैं। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) चरण में शामिल होंगे। यूपीएसएसएससी जल्द ही डीवी का विस्तृत शेड्यूल और निर्देश आधिकारिक पोर्टल पर जारी करेगा।
