UP TET Admit Card 2026 Out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अहम खबर है। राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2 से 4 जुलाई के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आज एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग ने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें। आखिरी समय में किसी भी दिक्कत से बचने के लिए उस पर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें।
