UPESSC Exam Dates 2026: सहायक आचार्य चयन परीक्षा का आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। आवेदन करने के बाद से परीक्षार्थी री-एग्जाम की तारीख घोषित होने और आगे की प्रक्रिया की जानकारी के लिए काफी इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPHESC) ने इन सभी ाक इंतजार खत्म करते हुए रीएग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए री-एग्जाम 18 और 19 अप्रैल को कराया जाएगा। यह एडवर्टाइजमेंट नंबर 51 के तहत नोटिफाई किया गया था। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आज से आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर पर्ची देख सकते हैं।
परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी समेत राज्य भर के अलग-अलग शहरों में 53 एग्जाम सेंटर पर दो शिफ्ट में होगी। सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
आयोग स्पष्ट किया गया है कि सहायक आचार्य पुन: परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और दूसरी जरूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर 08 अप्रैल 2026 से देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर अपनी आवश्यक जानकारी भरनी होगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर संशोधित परीक्षा तारीख
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को अलग-अलग विषयों के लिए होगी। दोनों तारीखों के लिए परीक्षा का पूरा कार्यक्रम कोड सहित यहां दिया गया है।
एग्जाम की तारीख: 18 अप्रैल, 2026 शिफ्ट 2 (02:30 PM – 04:30 PM)
एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स 88
एनिमल हसबैंड्री और डेयरी 92
एग्जाम की तारीख: अप्रैल 19, 2026 शिफ्ट 1 (09:30 AM – 11:30 AM)
मिलिट्री साइंस / डिफेंस स्टडीज 51
एग्जाम की तारीख: अप्रैल 19, 2026 शिफ्ट 2 (02:30 PM – 04:30 PM)
म्यूजिक सितार / इंस्ट्रूमेंटल 26
आयोग 15 अप्रैल को जारी करेगा एडमिट कार्ड
शिक्षा सेवा आयोग परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड 15 अप्रैल, 2026 को जारी कर सकता है। बता दें, एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्युमेंट है, जिसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचें और सभी निर्देशों का अनुसरण करें।