UPSC CSE Topper List 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे टॉपर, यहां देखें सिविल सेवा एग्जाम की टॉपर लिस्ट

UPSC CSE Topper List 2024: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया पहला स्थान हासिल किया है। जानकारी के मुकाबिक, शक्ति दुबे ने बायोकेमिस्ट्री विषय से साल 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिता गोयल शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं

अपडेटेड Apr 22, 2025 पर 3:26 PM
UPSC CEC Toppers List 2024 : जानें इस बार यूपीएससी एग्जाम में किसने किया टॉप

UPSC CSE Topper List 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम में पहला रैंक हासिल किया है। वहीं इस एग्जाम की सेकेंड टॉपर हरियाणा की रहने वाली हर्षिता गोयल हैं। बता दें कि इस परीक्षा में कुल कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। रिजल्ट की पूरी लिस्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की गई है। आइए देखते हैं यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम की टॉपर्स की लिस्ट

यहां देखें टॉपर की लिस्ट (UPSC CSE 2024 Topper List)

  1. शक्ति दुबे
  2. हर्षिता गोयल
  3. डोंगरे अर्चित पराग
  4. शाह मार्गी चिराग
  5. आकाश गर्ग
  6. कोमल पुनिया
  7. आयुषी बंसल,
  8. राज कृष्ण झा
  9. आदित्य विक्रम अग्रवाल
  10. मयंक त्रिपाठी

टॉप-5 में तीन लड़कियां


UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया पहला स्थान हासिल किया है।  जानकारी के मुकाबिक, शक्ति दुबे  ने बायोकेमिस्ट्री विषय से साल 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। दूसरे स्थान पर रहीं हर्षिता गोयल शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं, लेकिन वे पिछले कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। इस साल टॉप 5 में 3 लड़कियां शामिल हैं और टॉप 10 में कुल 4 लड़कियों ने जगह बनाई है।

15 दिनों बाद आएंगे मार्क्स 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम के साथ एक अहम जानकारी भी साझा की है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि उम्मीदवार अपने मार्क्स जल्द ही upsc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। अंकपत्र में मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंक शामिल होंगे। इससे उम्मीदवारों को यह जानने में मदद मिलेगी कि उन्होंने किस हिस्से में कैसा प्रदर्शन किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।