UPSC CSE Prelims 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2025 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा पेपर देखना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से GS पेपर 1 और GS पेपर 2 के PDF डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 की परीक्षा 25 मई (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक पाली दो घंटे की थी। परीक्षा में दो पेपर जनरल स्टडीज पेपर 1 (GS Paper 1 और जनरल स्टडीज पेपर 2 (CSAT)थे।
UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें:
चरण 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
चरण 2:'Examinations' (परीक्षाएं) टैब पर क्लिक करें और 'Active Examinations'(सक्रिय परीक्षाएं) चुनें।
चरण 4: दूसरे टेबल तक स्क्रॉल करें और GS पेपर 1 और GS पेपर 2 के लिंक पर क्लिक करें।
इस साल 979 पदों पर होगी भर्ती
इस साल, UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी सेवाओं में लगभग 979 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रख रहा है। UPSC CSE की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है। पहले प्रीलिम्स होता है जो ऑब्जेक्टिव होती है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स (मुख्य परीक्षा) देते हैं जो लिखित परीक्षा होती है। इसके बाद अंतिम चरण में इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट होता है। बता दें कि UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को मिलते है कितने अटेम्प्ट?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रयासों की संख्या उम्मीदवार की केटेगरी पर निर्भर करती है:
सामान्य वर्ग (General) और EWS: 6 प्रयास, अधिकतम आयु 32 वर्ष।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 9 प्रयास, अधिकतम आयु 35 वर्ष। (केवल नॉन-क्रीमी लेयर के लिए)
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST): असीमित प्रयास, अधिकतम आयु 37 वर्ष।
बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति (PwBD): प्रयासों और आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलती है, जो उनकी श्रेणी (सामान्य, OBC,SC/ST) पर भी निर्भर करती है।
UPSC CSE में एक प्रयास तब गिना जाता है जब उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) के किसी भी पेपर में शामिल होता है। यानी सिर्फ फॉर्म भरने से ही अटेम्प्ट की गिनती नहीं होती है।
यहां से सीधे डाउनलोड करें पेपर: