Get App

UPSC Exam Calendar 2027 Out: एनडीए, सीएसई और सीडीएस परीक्षा की नोट करें तारीख, यूपीएससी ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर

UPSC Exam Calendar 2027 Out: यूपीएससी ने 2027 परीक्षा वर्ष के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सीएसई, एनडीए और सीडीएस जैसी प्रमुख परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके हिसाब से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2026 पर 10:38 AM
UPSC Exam Calendar 2027 Out: एनडीए, सीएसई और सीडीएस परीक्षा की नोट करें तारीख, यूपीएससी ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑफिशियल शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Exam Calendar 2027 Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सफल होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह जरूरी अपडेट है। यूपीएससी ने 2027 के लिए भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सिविल सेवा परीक्षा (CSE), इंजीनियरिंग सर्विस, नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), नेवल एकेडमी (NA) और कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा का पूरा कार्यक्रम विस्तार से दिया गया है।

जो उम्मीदवार इनमें से किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हैं, उन्हें अपनी आगे की रणनीति और पूरे साल को प्लान करने में इससे काफी मदद मिलेगी। इनमें से किसी भी परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑफिशियल शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी का आधिकारिक कैलेंडर का लिंक आयोग के पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया गया है। यह पीडीएफ फॉर्मेट में है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यूपीएससी के परीक्ष कैलेंडर के अनुसार यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा 2027, 23 मई, 2027 को होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 फरवरी, 2027 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। दूसरी ओर, एनडीए और एन परीक्षा (I), 2027, 11 अप्रैल, 2027 को होनी है। चूंकि एग्जाम की तारीखें अब उपलब्ध हैं, इसलिए उम्मीदवार अपनी तैयारी उसी हिसाब से तेज कर सकते हैं।

परीक्षा का नाम नोटिफिकेशन की तारीख आवेदन की अंतिम तिथि परीक्षा शुरू होने की तिथि

UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित - - 09.01.2027

कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2027 02.09.2026 22.09.2026 10.01.2027

इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा, 2027 16.09.2026 06.10.2026 31.01.2027

सब समाचार

+ और भी पढ़ें