CBSE 12th Re-evaluation 2026: अब नहीं आएगी 12वीं रीइवैलुएशन में बाधा, सीबीएसई की इस लिंक से हो जाएगा तुरंत हो जाएगा अप्लाई

CBSE 12th Re-evaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों को अपनी मूल्यांकित आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करने में आ रही दिक्कत का समाधान कर दिया है। बोर्ड ने छात्रों के लिए नया वेबसाइट लिंक जारी किया है, जहां वे री-इवैलुएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें

अपडेटेड May 20, 2026 पर 7:35 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड ने नया वेबसाइट लिंक जारी किया है, जहां वे री-इवैलुएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CBSE 12th Re-evaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों को सीबीएसई के ताजा कदम से कुछ राहत मिल सकती है। बोर्ड ने छात्रों के लिए नया वेबसाइट लिंक जारी किया है, जहां वे री-इवैलुएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने 19 मई से 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैलुएशन प्रक्रिया की शुरुआत की थी। छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए कल से ही आवेदन करने की लगातार कोशिश कर रहे थे, लेकिन ट्रैफिक अधिक होने की वजह से यह बार-बार हैंग हो रही थी। बोर्ड ने छात्रों की परेशानी का समाधान करने के लिए आज दोपहर 2 बजे तक का समय दिया था।

बोर्ड ने वेबसाइट लिंक जारी किया

समझा जा रहा है कि बोर्ड ने इसका समाधान खोज लिया है और अब 12वीं के छात्रों को री-इवैलुएशन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने में कोई बाधा नहीं आएगी। बोर्ड ने छात्रों के लिए नया वेबसाइट लिंक जारी किया है, जहां वे री-इवैलुएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को री-इवेलुशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए पहले स्कैन आंसर शीट के लिए आवेदन करना होगा। इसकी अच्छी तरह से पड़ताल करने के बाद अगर उन्हें लगता है कि किसी खास सवाल में उन्हें कम नंबर मिले हैं या उनके टोटलिंग में कोई दिक्कत है, तो वे उसके लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड ने माना पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें 

इससे पहले बोर्ड ने आज एक आधिकारिक नोटिस जारी कर स्वीकार किया था कि जांची हुई आंसर शीट की स्कैन्ड कॉपी पाने के लिए आवेदन जमा करने वाले पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही बोर्ड ने सूचित किया था कि विशेषज्ञों की एक टीम इस समस्या को ठीक कर रही है, और एप्लीकेशन आज दोपहर 02:00 PM तक लाइव होने की उम्मीद है।

पोर्टल की समस्या के चलते सीबीएसई ने बढ़ाई लास्ट डेट


केंद्रीय माध्मिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) को 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करने के बाद से ही छात्रों, अभिभावकों और टीचरों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। पहले मामला खराब रिजल्ट का था, जिसके लिए बोर्ड द्वारा इस साल लागू की गई ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) व्यवस्था को जिम्मेदार माना जा रहा था। इसे देखते हुए सीबीएसई और शिक्षा मंत्रालय ने 17 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर छात्रों के लिए 19 मई 2026 से री-इवैलुएशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत छात्र अपनी बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकित आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकते है। बोर्ड की ओर से इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 22 मई दी गई थी। लेकिन वेबसाइट हैंग होने की वजह से ढेरों छात्र कल आवेदन नहीं कर सके थे। इसके बाद बोर्ड ने स्कैन कॉपी के आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 23 मई करने का फैसला किया था।

CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट से स्कैन कॉपी मिलने में छात्रों को दिक्कत, बोर्ड ने समाधान के लिए दिया 2 बजे तक का समय और बढ़ाई आखिरी तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।