UPSC Topper Zinnia Aurora: आमतौर पर माना जाता है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को कई-कई घंटे पढ़ाई करना जरूरी होता है। बाहरी दुनिया से पूरी तरह से दूरी बनाना और हर शौक और मन बहलाने वाली चीजों को भूलना पड़ता है। लेकिन 2025 में यूपीएससी सीएसई 2025 में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल करने वाले जिनिया ऑरोरा ने इन सारी धारणाओं को गलत साबित किया है। उन्होंने अपने इस अटेंप्ट में खुद को थकाने वाले रुटीन के बजाए निरंतरता को चुना।
