Uttar Pradesh TGT 2026: शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ये जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 और 10 के छात्रों को पढ़ाने के लिए विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की चयन परीक्षा उत्तर प्रदेश ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (UP TGT) आयोजित की जाती है। इसके लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) और बी.एड (B.Ed) की डिग्री होना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने इस साल यह परीक्षा आयोजित की थी और अब इसकी चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
यूपीईएसएससी यूपी टीजीटी 2026 के दस्तावेज सत्यापन (DV) राउंड पहले आयोजित कर चुका है। इस राउंड में शामिल होने से चूक गए उम्मीदवारों के लिए विशेष डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन राउंड का आयोजन किया जा रहा है। यह राउंड 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यूपीईएसएससी ने इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस राउंड में उन उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जिनके नाम पब्लिश हुई लिस्ट में शामिल हैं। स्पेशल डीवी राउंड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी टीजीटी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स ये हैं:
यूपी टीजीटी 2026 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: जरूरी डॉक्यूमेंट्स
कैंडिडेट्स को 10 अगस्त, 2026 को अपने एडमिट कार्ड पर बताई गई जगह और समय पर रिपोर्ट करना होगा। उन्हें ये ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स फोटोकॉपी के साथ लाने होंगे:
यूपी टीजीटी 2026 की लिखित परीक्षा का आयोजन 3 और 4 जून, 2026 को हुआ था। इसमें 15 विषय शामिल हैं। यूपीईएसएससी ने विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत 3,539 पदों की घोषणा की है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पहला चरण 9 जुलाई से 17 जुलाई, 2026 तक हुआ था। फाइनल रिजल्ट 28 जुलाई, 2026 को घोषित किया गया था।