WB Madhyamik Result 2026: 10.15 बजे आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव हो जाएगा रिजल्ट का लिंक, पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगी डीटेल

WB Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल के छात्रों का इंतजार अब से कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी जरूरी आंकड़े भी जारी होंगे। छात्र 10.15 बजे से पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे

अपडेटेड May 08, 2026 पर 9:59 AM
Story continues below Advertisement
छात्र अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

WB Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल में 10वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। बस कुछ ही देर में आज इनकी पूरे साल की मेहनत का फल सामने होगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेगा और इसके बाद 10.15 बजे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल समेत अन्य सभी प्रमुख ठिकानों पर रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपनी जन्मतिथि और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक 2026 परीक्षा पूरे राज्य में 2,682 सेंटर्स पर हुई थी। इसमें कुल 9.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा देने वाले ये सभी छात्र wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in मुख्य वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने के लिए लॉगइन कर सकेंगे। इसके अलावा, रिजल्ट DigiLocker और एसएमएस के जरिए भी देखा जा सकेगा।

डब्लूबीबीएसई के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट घोषित करने के साथ ही 10वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित प्रमुख आंकड़े भी जारी करेंगे। इसमें ओवरऑल पास परसेंटेज, जेंडर-वाइज पास रेट और डिस्ट्रिक्ट-वाइज परफॉर्मेंस के आंकड़े शामिल होंगे। अधिकारी 90% से ज्यादा स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या के साथ-साथ स्टेट-लेवल और डिस्ट्रिक्ट-लेवल टॉपर के नाम भी शेयर करेंगे। यह सभी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल्स पर उपलब्ध करा दी जाएंगी।

छात्रों के लिए चेकलिस्ट

डब्लूबीबीएसई माध्यमिक 2026 की अस्थायी मार्कशीट में स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, टोटल स्कोर, ओवरऑल ग्रेड और पास या फेल स्टेटस जैसी जरूरी डिटेल्स होंगी। छात्रों को सारी जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए और किसी भी गलती की तुरंत अपने स्कूल को रिपोर्ट करनी चाहिए। रिजल्ट के साथ जारी मार्कशीट अस्थायी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट रिजल्ट घोषित होने वाले दिन संबद्ध स्कूलों को भेज दिए जाएंगे। स्कूल ये डॉक्यूमेंट्स स्टूडेंट्स को बांटेंगे।

डब्लूबीबीएसई माध्यमिक 2026 रिजल्ट कैसे देखें


  • आधिकारिक पोर्टल wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
  • “Madhamik Pariksha Annual Result 2026” हेडलाइन लिंक ढूंढें और उसे चुनें।
  • अपना यूनिक रोल नंबर और अपनी जन्मतिथि डालें (ध्यान रखें कि DD/MM/YYYY फॉर्मेट में हो)।
  • डिटेल्स सबमिट करें और पेज पर अपनी परफॉर्मेंस समरी लोड होने का इंतजार करें।
  • PDF डाउनलोड करें या रेफरेंस के लिए एक क्लियर स्क्रीनशॉट लें।

DigiLocker से मार्कशीट

  • DigiLocker ऐप खोलें या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार का इस्तेमाल करके साइन इन करें।
  • ‘जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन में जाएं या एजुकेशन में WBBSE सर्च करें।
  • माध्यमिक 2026 मार्कशीट उपलब्ध होने पर उसे चुनें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें या शेयर करें।

वेबसाइट क्रैश हो तो SMS करें

स्टूडेंट्स WB10 के बाद रोल नंबर 56070 या 56263 पर भेजकर SMS सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

TN 12th Result 2026: बस कुछ देर में जारी होने वाला है तमिलनाडु बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर यूं कर सकेंगे चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।