WBBSE Madhyamik Results 2025 Out: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने शुक्रवार यानी 2 मई, 2025 को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in के ज़रिए अपना पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2025 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में WBBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 9.84 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जो 10 फरवरी से 22 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी।
अद्रिता सरकार (Adrita Sarkar ) ने 99.43% अंक हासिल करके WB रिजल्ट 2025 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। इस वर्ष पश्चिम बंगाल 10th बोर्ड एग्जाम में 9,84,753 छात्रों ने भाग लिया था।
WBBSE माध्यमिक 10वीं का रिजल्ट छात्र SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से भी देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पुरुष अभ्यर्थियों की तुलना में 27.62% अधिक महिला अभ्यर्थी माध्यमिक परीक्षा 2025 में पास हुई हैं।
रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल में पढ़ने वाली उत्तर दिनाजपुर की अद्रिता सरकार ने पश्चिम बंगाल मध्यमिक परीक्षा 2025 में 700 में से 696 अंक (99.43%) प्राप्त करके शीर्ष स्थान हासिल किया है। जबकि दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर के अनुभव विश्वास और बांकुरा हाई स्कूल की सौम्या पाल हैं। दोनों ने 694 अंक (99.14%) हासिल किए हैं। तातुलपुर सरोजबाशिनी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली बांकुरा की इशानी चक्रवर्ती ने 693 अंकों (99%) के साथ तीसरी रैंक हासिल की है।
- आद्रिता सरकार (Adrit Sarkar): 696 अंक - 99.43%
- अनुभव बिस्वास (Anubhav Biswas), सौम्या पाल (Soumya Pal): 694 अंक - 99.14%
- इशानी चक्रवर्ती (Ishani Chakraborty): 99%
WBBSE माध्यमिक रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए बसे सबसे पहले WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट- wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे WBBSE Madhyamik Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बद आपका WBBSE 10वीं परिणाम 2025 आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
DigiLocker से कैसे चेक करें रिजल्ट?
- इसके लिए सबसे पहले digilocker.gov.in. जाएं।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें।
- 'Issued Documents' सेक्शन पर जाएं।
- WBBSE सेलेक्ट करें और अपनी कक्षा 10 की मार्कशीट डाउनलोड कर लें।