WBJEE Counselling Schedule 2025: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE 2025 की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। WBJEE में पास हुए छात्र इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवार WBJEE 2025 की काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। WBJEE काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त से शुरू होकर 1 सितंबर तक चलेगा।
इस साल WBJEE 2025 की परीक्षा 27 अप्रैल को दो शिफ्टों में हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक। इसका रिजल्ट 22 अगस्त, 2025 को जारी किया गया था। इसी दिन फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई।
इस प्रक्रिया में छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनना होगा। इसके बाद उन ऑप्शन को लॉक करना होगा। इसके बाद सीट अलाटमेंट किया जाएगा। सीट मिलने के बाद छात्रों को अपना डाक्युमेंट्स वेरिफिकेशन भी करवाना होगा। सीटें उन्हीं कॉलेजों और कोर्स में मिलेंगी, जिनकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सीट मैट्रिक्स और सूची में दी जाएगी।
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर दिख रहे WBJEE Counselling 2025 Registration लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद नए पेज पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 5: फीस का भुगतान कर आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट करें।
स्टेप 6: भविष्य की जरुरत के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
क्या है काउंसलिंग शेड्यूल
WBJEE काउंसलिंग 2025 की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी, जब सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके बाद 28 अगस्त से 1 सितंबर तक छात्र रजिस्ट्रेशन, शुल्क और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स चुन सकेंगे। इसके बाद 1 सितंबर को ऑप्शन में बदलाव और लॉकिंग की सुविधा होगी। पहले राउंड का रिजल्ट 3 सितंबर को आएगा और उम्मीदवारों को 3 से 7 सितंबर तक सीट कन्फर्म करने, फीस जमा करने और डाक्युमेंट्स वेरिफिकेशन करना होगा। दूसरा राउंड 9 सितंबर को घोषित होगा, जिसके बाद 9 से 11 सितंबर तक शुल्क भुगतान, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जरूरत पड़ने पर नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी।
किन डाक्युमेंट्स की होगी जरुरत
WBJEE काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी योग्यता साबित करने के लिए कुछ डाक्युमेंट्स जमा करने होते हैं। इसमें कक्षा 10 का एडमिट कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र, कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट, पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के लिए निवास प्रमाण पत्र, जरुरत पड़ने पर श्रेणी प्रमाण पत्र या PwD प्रमाण पत्र और ट्यूशन फीस माफी (TFW) वाले उम्मीदवारों के लिए आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।
इन कॉलेज में मिलेगा एडमिशन
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) हर साल उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो राज्य के विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और अन्य संस्थानों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और आर्किटेक्चर जैसे ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। यह परीक्षा छात्रों को उनकी मेरिट के आधार पर पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में प्रवेश पाने का मौका देती है।