WBJEE 2025 Result OUT: पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) ने शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को WBJEE 2025 रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित और एफिलिएटेड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और फार्मेसी के अंडरग्रेजुएट कोर्ट में एडमिशन के लिए पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEE) के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए।
