Get App

West Bengal 12th Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल में 12वीं में 91.23% छात्र हुए पास, अद्रित पॉल ने 500 में से 496 अंकों के साथ किया टॉप

West Bengal 12th Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में 91.23% छात्र सफल रहे हैं। डब्लूबहसीएचएसई 12वीं कक्षा में अद्रित पॉल ने 500 में से 496 अंकों के साथ टॉप किया है। आइए जानें छात्र कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2026 पर 12:28 PM
West Bengal 12th Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल में 12वीं में 91.23% छात्र हुए पास, अद्रित पॉल ने 500 में से 496 अंकों के साथ किया टॉप
डब्लूबहसीएचएसई 12वीं कक्षा में अद्रित पॉल ने 500 में से 496 अंकों के साथ टॉप किया है।

West Bengal 12th Result 2026 OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आखिर पूरा हो गया। कोलकाता के विद्यासागर भवन में आज, 14 मई, 2026 को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हायर सेकेंडरी यानी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके बाद 11:00 बजे बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

बोर्ड की तरफ से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पास प्रतिशत, टॉपर्स और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की गई। इसमें बताया गया कि इस बार साइंस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों में सफल छात्रों का पास पर्सेंटेज 91.23% है। टॉप 10 में 64 उम्मीदवार शामिल हैं, इनमें 56 लड़के और 8 लड़कियां हैं। बोर्ड की तरफ से इस बार भी कई पोर्टल पर रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है, ताकि वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर छात्रों को परेशानी न हो।

इस बार पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड में करीब 7.1 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, इनमें से कुल 5,71,355 छात्रों ने परीक्षा पास की है। यह परीक्षा 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच राज्य में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।

500 में से 496 अंक पाकर अद्रित बने टॉपर

इस बार पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड में नरेंद्र पुर रामकृष्ण मिशन के अद्रित पाल ने परीक्षा में टॉप किया है। अद्रित पाल ने 500 में से 496 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। खास बात ये है कि पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र भी नरेंद्र पुर रामकृष्ण मिशन के हैं।

बंगाल का पूर्व मेदिनीपुर रहा टॉपर जिला

इस बार पश्चिम बंगाल का पूर्व मेदिनीपुर जिले ने बोर्ड रिजल्ट में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर हावड़ा रहा है। पूर्व मेदिनीपुर का पासिंग प्रतिशत 94.19% रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें