World University Rankings by Subject 2026: टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने सब्जेक्ट के आधार पर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 की लिस्ट जारी की है। 'वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026' में वही तरीका अपनाया गया है जो ओवरऑल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में इस्तेमाल किया गया था। इसमें टीचिंग, रिसर्च, नॉलेज ट्रांसफर और इंटरनेशनल लेवल पर 18 परफॉर्मेंस इंडिकेटर शामिल हैं। सभी सब्जेक्ट में टॉप रैंकिंग में ज्यादातर अमेरिका और ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज का दबदबा है।
