दोस्त को चिट्ठी लिखिए और पाइए स्विट्जरलैंड घूमने का मौका, CBSE के इस कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले सकते हैं 9 से 15 साल के बच्चे

CBSE ने एक प्रयोगिता की घोषणा की है, जिसके विजेता को स्विट्जरलैंड घूमने का मौका मिलेगा। अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में 9 से 15 साल तक के स्कूली छात्र हिस्सा ले सकते हैं। यह एक पत्र लेखन प्रतियोगिता है, जिसमें हिंदी या अंग्रेजी भाषा में दोस्त को पत्र लिखना है। इसके बारे में और जानिए

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 10:04 AM
यह लेखन प्रतियोगिता स्कूली बच्चों के लिए है, जिसमें 9 से 15 साल के छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने 9 से 15 साल तक के स्कूली छात्रों के लिए एक रोचक प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें उन्हें अपने एक दोस्त का पत्र लिखना है, जिसके विजेता को नकद पुरस्कार के साथ-साथ यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड घूमने का भी मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता से संबंधित सभी जानकारी और फॉर्म CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक बच्चे अपना आवेदन स्कूल में जमा करेंगे और स्कूल शीर्ष प्रविष्टियों को सीबीएसई को भेजेगा। स्कूलों को 20 मार्च, 2026 तक परिणाम जमा करने होंगे।

डाक विभाग द्वारा आयोजित है प्रतियोगिता

सीबीएसई यह प्रतियोगिता डाक विभाग द्वारा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) 2026 इंटरनेशनल लेटर राइटिंग कॉम्पिटिशन फॉर यंग पीपल के तहत आयोजित कर रहा है। यह लेखन प्रतियोगिता स्कूली बच्चों के लिए है, जिसमें 9 से 15 साल के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसके विजेताओं को बड़े नकद पुरस्कार और स्विट्जरलैंड जाने का मौका मिलेगा।

हिंदी या अंग्रेजी में दोस्त को लिखना है पत्र

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को अपने दोस्त को एक पत्र लिखना होगा, जिसमें यह समझाना होगा कि डिजिटल दुनिया में इंसानी जुड़ाव क्यों जरूरी है। इस चिट्ठी में मोबाइल फोन और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद सच्ची दोस्ती, परिवार और मेलजोल के महत्व पर जोर देना होगा। यह पत्र अंग्रेजी या हिंदी में लिखा जा सकता है।

कौन ले सकता है हिस्सा


इस कॉम्पिटीशन में पूरे देश से 9 से 15 साल तक के स्कूली छात्र हिस्सा ले सकते हैं। स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे और अपनी सबसे अच्छी एंट्री सीबीएसई को भेजेंगे।

दो स्तर पर दिए जाएंगे पुरस्कार

पुरस्कार क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर दिए जाएंगे।

क्षेत्रीय स्तर :

पहला स्थान : 25,000 रुपये + सर्टिफिकेट

दूसरा स्थान : 10,000 रुपये + सर्टिफिकेट

तीसरा स्थान : 5,000 रुपये + सर्टिफिकेट

राष्ट्रीय स्तर :

पहला स्थान : 50,000 रुपये + सर्टिफिकेट + स्विट्जरलैंड में UPU मुख्यालय (बर्न) की यात्रा या कोई वैकल्पिक पुरस्कार

दूसरा स्थान : 25,000 रुपये + सर्टिफिकेट

तीसरा स्थान : 10,000 रुपये + सर्टिफिकेट

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यूपीयू का इंटरनेशनल ब्यूरो (IB) इस प्रतियोगिता का समन्वय करता है। आईबी हर सदस्य देश से मिलने वाले बेस्ट एंट्रीज में से तीन पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगा। विजेताओं को यूपीयू द्वारा तय सर्टिफिकेट और अन्य पुरस्कारों के साथ गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। गोल्ड मेडलिस्ट को यूपीयू के स्विट्जरलैंड के बर्न स्थित मुख्यालय की यात्रा या कोई वैकल्पिक पुरस्कार भी दिया जा सकता है।"

Bihar Board Class 12th Admit Card Out: बीएसईबी ने जारी किया 12 वीं का एडमिट कार्ड, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।