Get App

Bihar SIR: तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी CM विजय सिन्हा के नाम पर मिली दो वोटर आईडी

Deputy CM Vijay Sinha: ड्राफ्ट सूची में विजय सिन्हा का एक वोटर कार्ड लखीसराय विधानसभा में दर्ज है। इस कार्ड का ईपिक नंबर IAF39393370 है। वहीं दूसरा AFS0853341 ईपिक नंबर वाला वोटर कार्ड पटना के बांकीपुर विधानसभा में मिला है

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 10, 2025 पर 10:39 AM
Bihar SIR: तेजस्वी यादव के बाद अब डिप्टी CM विजय सिन्हा के नाम पर मिली दो वोटर आईडी
दोनों कार्ड में पिता का नाम समान है, लेकिन उम्र, विधानसभा क्षेत्र और ईपिक नंबर अलग-अलग हैं

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर पुनरीक्षण(SIR) के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर सूची में लगातार गड़बड़ियों के मामले सामने आ रहे है। पहले मृत लोगों के नाम सूची में शामिल होने का मामला सामने आया था, अब बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के नाम पर दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में वोटर आईडी कार्ड दर्ज होने की बात सामने आई है।

डिप्टी सीएम का ही मिला दो वोटर कार्ड!

सूत्रों के अनुसार, ड्राफ्ट सूची में विजय सिन्हा का एक वोटर कार्ड लखीसराय विधानसभा में दर्ज है। इस कार्ड का ईपिक नंबर IAF39393370 है, उम्र 57 वर्ष दर्ज है और पिता का नाम स्वर्गीय शारदा रमन सिंह लिखा गया है। इस कार्ड का सीरियल नंबर 274 है। वहीं, दूसरा वोटर कार्ड पटना के बांकीपुर विधानसभा में मिला है, जिसमें नाम विजय कुमार सिन्हा, पिता का नाम शारदा रमन सिंह, उम्र 60 वर्ष और ईपिक नंबर AFS0853341 दर्ज है। इस कार्ड का सीरियल नंबर 767 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें