Get App

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की उल्टी गिनती शुरू! 30 सितंबर के बाद होगा तारीखों का ऐलान, दुर्गा पूजा-दिवाली के बीच हो सकती है वोटिंग

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग की योजना के अनुसार, 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद ही चुनाव की तारीखें घोषित की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, इस बार चुनाव दुर्गा पूजा और दीपावली के बीच कराए जा सकते हैं, यानी 2 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच वोटिंग हो सकती है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 22, 2025 पर 11:28 AM
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की उल्टी गिनती शुरू! 30 सितंबर के बाद होगा तारीखों का ऐलान, दुर्गा पूजा-दिवाली के बीच हो सकती है वोटिंग
चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि बिहार में चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर की तय समय-सीमा से पहले पूरी कर ली जाएगी

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 30 सितंबर के बाद बिहार का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ सभी चुनाव आयुक्त भी पटना पहुंचेंगे और राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरे के तुरंत बाद, कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

30 सितंबर के बाद कभी भी हो सकता है तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग की योजना के अनुसार, 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद ही चुनाव की तारीखें घोषित की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, इस बार चुनाव दुर्गा पूजा और दीपावली के बीच कराए जा सकते हैं, यानी 2 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच वोटिंग हो सकती है। आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि बिहार में चुनाव प्रक्रिया 22 नवंबर की तय समय-सीमा से पहले पूरी कर ली जाएगी। इस बार चुनाव दो से तीन चरणों में होने की संभावना है।

फिलहाल कैसा है समीकरण?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें