Get App

Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन को झटका, JMM ने किया 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि, "एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन के भीतर भी विरोधाभास हैं। कई सीटों पर अंदरूनी कलह है। हम राज्य में गठबंधन की भी समीक्षा करेंगे। क्योंकि हर बार विश्वासघात हुआ है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात किया है। हम चुनाव जीतेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में अगली सरकार झामुमो की सहमति के बिना न बने

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2025 पर 8:25 PM
Bihar Election 2025: बिहार में महागठबंधन को झटका, JMM ने किया 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान
Bihar Chunav 2025: JMM ने किया 6 सीटों पर अकेले चुनाव का ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एलान किया है कि वह इस बार चुनाव में किसी गठबंधन के साथ नहीं, बल्कि अकेले मैदान में उतरेगी। पार्टी ने बताया कि वह बिहार की छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।

इस सीटों पर JMM उतारे प्रत्याशी

झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को बताया कि, पार्टी ने बिहार चुनाव में छह सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हमने महागठबंधन के सभी घटक दलों - राजद, कांग्रेस और विशेष रूप से राजद से संपर्क किया, क्योंकि यह वहां सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी है। उनके माध्यम से, हमने अपनी सीटों के बारे में कांग्रेस आलाकमान से संपर्क किया, जहा हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से जदयू-भाजपा गठबंधन के खिलाफ लड़ रहे हैं...झारखंड में, हमने 2019 में राजद और कांग्रेस का समर्थन किया था। हमने उन्हें अपनी सीटें दीं, हमने केवल राजद को सीटें नहीं दीं।

उन्होंने आगे कहा कि, 'झारखंड में राजद को दिए गए सात सीटों में से, चतरा से केवल एक विजयी उम्मीदवार को पाच साल के लिए मंत्री बनाया गया...24 के चुनावों के बाद भी, हमने राजद को छह सीटें दीं और उनके एक विजयी उम्मीदवार को वर्तमान मंत्रिमंडल में एक महत्वपूर्ण पद दिया। हमने फैसला किया है कि हम धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती से अपने उम्मीदवार उतारेंगे"

महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें