Bihar Assembly Election 2025: बिहार की अगली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और राज्य में पीएम मोदी की बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी को 89 सीटें मिली है, और इसकी सहयोगी पार्टी जदयू को 85 सीटें। दोनों ने 101-101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं विपक्षी महागठबंधन की बात करें तो यह बुरी तरह पस्त दिखी और राजद को महज 25 और कांग्रेस को 6 ही सीटें मिलीं
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गए है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रदर्शन से हर कोई हैरान था। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए 202 सीटों के साथ सत्ता में लौट रहा है। बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि जेडीयू 85 सीटों पर जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं इस बार
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गए है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रदर्शन से हर कोई हैरान था। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए 202 सीटों के साथ सत्ता में लौट रहा है। बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि जेडीयू 85 सीटों पर जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं इस बार के चुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। महागठबंधन को चुनाव में केवल 35 सीटों पर ही सिमट गई। इस चुनान में आरजेडी और कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आरजेडी को कुल 25 सीट मिले तो वहीं कांग्रेस को मात्र 6 सीट मिली।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कुछ नई पार्टियों ने भी पहली बार मैदान में उतरकर मुकाबला रोचक बना दिया, जिनमें प्रशांत किशोर की जन सुराज और तेज प्रताप यादव की जन शक्ति जनता दल खास तौर पर चर्चा में रहीं।
एनडीए के गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल है। वहीं महागठबंधन में राजद के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी और आईआईपी शामिल रहे।