Get App

Bihar Election 2025: कांग्रेस-आरजेडी में सीट बंटवारे का सस्पेंस बरकरार! मनोज झा की बात से महागठबंधन पर अटकलों का सैलाब

Bihar Assembly Election 2025 : दिल्ली से पटना पहुंचने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। हम लोग एक दो दिन में सीटों का ऐलान कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार बनाने जा रही है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 8:27 AM
Bihar Election 2025: कांग्रेस-आरजेडी में सीट बंटवारे का सस्पेंस बरकरार! मनोज झा की बात से महागठबंधन पर अटकलों का सैलाब
Bihar Election 2025: सीट बंजवारे की बीच कांग्रेस और राजद के गठबंधन पर अटकलबाजी शुरू हो गई है।

Bihar Assembly Election 2025  : बिहार में अगले महीने विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए NDA में सीटों का बंटवारा भी हो गया है। वहीं महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) की सीट शेयरिंग को भी लेकर अबतक सस्पेंस बरकरार है। वहीं सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस आलाकामन से मिले बिना पटना लौट आए हैं। इसी बीच राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिससे कांग्रेस और राजद के गठबंधन पर अटकलबाजी शुरू हो गई है।

इस बात से लगने लगी अटकलें

राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज ने रहीम का दोहा ट्वीट किया- “रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो छिटकाय। टूटे से फिर न मिले, मिले गांठ परिजाय” और लिख दिया- “हर अवसर के लिए प्रासंगिक…।” विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे पर तनातनी के बीच मनोज ने दोहे को हर अवसर के लिए प्रासंगिक बताकर संकेत दे दिया है कि लालू यादव और सोनिया गांधी के जमाने का यह गठबंधन संकट में है।

हांलाकि, दिल्ली से पटना पहुंचने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। हम लोग एक दो दिन में सीटों का ऐलान कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार बनाने जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें