Bihar: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में हजारों मतदाताओं के नाम फर्जी या संदिग्ध पतों पर रजिस्टर्ड पाए गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई मामलों में एक ही घर के पते पर सैकड़ों वोटरों को रजिस्टर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 3,590 ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां एक ही पते पर 20 या उससे अधिक वोटर दर्ज थे। यह अनियमितता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) के दौरान सामने आई है।
