Get App

Voter Adhikar Yatra: महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का आगाज, सासाराम में राहुल-तेजस्वी कही ये बड़ी बात

जनसभा के दौरान हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी और “वोट चोर गद्दी छोड़।” का लोगों ने जोरदार नारे भी लगाए। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा का एक आंदोलन है

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 3:10 PM
Voter Adhikar Yatra: महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का आगाज, सासाराम में राहुल-तेजस्वी कही ये बड़ी बात
राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' हुई शुरू

Bihar Election 2025 : बिहार में महागठबंधन की ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत हो चुकी है। यह यात्रा की शुरुआत रविवार को सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड से हुई। इस मौके पर भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वामपंथी दलों के नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

महागठबंधन ने किया आगाज

जनसभा के दौरान हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी और “वोट चोर गद्दी छोड़।” का लोगों ने जोरदार नारे भी लगाए। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा का एक आंदोलन है।

महागठबंधन की यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी सासाराम से औरंगाबाद रवाना होंगे। यहां वे किसानों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे वे डेहरी पहुंच कर, थाना चौक से पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे। इस पैदल मार्च में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और महागठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे। यात्रा के दौरान सुरक्षा को देखते हुए खास इंतजाम किए गए है।

17 दिनों तक चलेगी यात्रा

यह 'वोट अधिकार यात्रा’ कुल 17 दिनों तक चलेगी। इस दौरान यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरेगी और लगभग 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। महागठबंधन का कहना है कि इस यात्रा के ज़रिए वे जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगे और मताधिकार की रक्षा का संदेश देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें