Get App

'बिहारियों को ठगना आसान नहीं, खैनी के साथ चूना रगड़ देंगे', तेजस्वी का बड़ा हमला!

Bihar Assembly Election : तेजस्वी ने आगे कहा कि यह सिर्फ वोट चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र की डकैती है। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची से नाम हटा दिया गया तो उसका असर पेंशन, राशन और अन्य योजनाओं पर भी पड़ेगा। यह सब एक बड़ी साजिश के तहत किया जा रहा है

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 17, 2025 पर 7:57 PM
'बिहारियों को ठगना आसान नहीं, खैनी के साथ चूना रगड़ देंगे',  तेजस्वी का बड़ा हमला!
Bihar News: बिहार की राजनीति इन दिनों पूरी तरह चुनावी रंग में रंगी नजर आ रही है।

Bihar Assembly Election : बिहार की राजनीति इन दिनों पूरी तरह चुनावी रंग में रंगी नजर आ रही है। रविवार को सासाराम से महागठबंधन की ‘वोट अधिकार यात्रा’ की शुरुआत हुई है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पीएम के इशारे पर काम कर रहा है और वोटरों का अधिकार छीना जा रहा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव आयोग के SIR अभियान के तहत 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। इसमें कई जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है।

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

तेजस्वी ने आगे कहा कि यह सिर्फ वोट चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र की डकैती है। उन्होंने कहा कि अगर मतदाता सूची से नाम हटा दिया गया तो उसका असर पेंशन, राशन और अन्य योजनाओं पर भी पड़ेगा। यह सब एक बड़ी साजिश के तहत किया जा रहा है।

इसी कड़ी में उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर सीधा हमला बोला और कहा कि, “मोदी जी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं। लेकिन ये बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना रगड़ कर चबाया जाता है। बिहारियों को कमजोर समझने की भूल मत कीजिए। बिहारी गरीब हो सकते हैं, लेकिन गांव का बच्चा भी तीखी मिर्ची की तरह काम करता है।”

सीएम नीतीश को लेकर कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें