Get App

Bihar Chunav 2025: मोकामा हत्याकांड पर EC का बड़ा एक्शन, SDM-SP हटाए गए, चुनाव से पहले सियासत गरमाई

Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा में जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान RJD प्रमुख लालू यादव के सहयोगी माने जाने वाले दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई

Suresh Kumarअपडेटेड Nov 01, 2025 पर 8:24 PM
Bihar Chunav 2025: मोकामा हत्याकांड पर EC का बड़ा एक्शन, SDM-SP हटाए गए, चुनाव से पहले सियासत गरमाई
Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड ने पूरे राज्य की सियासत को गर्म कर दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड ने पूरे राज्य की सियासत को गर्म कर दिया है। इस मामले को लेकर अब चुनाव आयोग (ECI) ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने लापरवाही के आरोप में तीन अधिकारियों को हटा दिया है, जबकि एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए बाढ़ के SDM चंदन कुमार, पटना ग्रामीण SP विक्रम सिहाग, बाढ़ के SDPO राकेश कुमार को हटा दिया है। इसके अलावा दूसरे SDPO अभिषेक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इनके जगह नए अधिकारियों की भी तुरंत तैनाती कर दी गई है। SDM की जगह 2022 बैच के IAS आशीष कुमार का तैनाती किया गया है। वहीं, SDPO राकेश कुमार की जगह CID के DSP आनंद कुमार सिंह की तैनाती की गई है। सस्पेंड SDPO अभिषेक सिंह की जगह ATS के DSP आयुष श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

क्या हुआ था मोकामा में?

गुरुवार (30 अक्टूबर) को मोकामा में जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के चुनाव प्रचार के दौरान RJD प्रमुख लालू यादव के सहयोगी माने जाने वाले दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के समर्थकों ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे बाहुबली नेता अनंत सिंह का हाथ है। हालांकि, अनंत सिंह ने पलटवार करते हुए इसे सूरजभान सिंह की साजिश बताया। अब यह मामला चुनावी माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना चुका है।

ECI ने DGP से रिपोर्ट मांगी थी

घटना के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने बिहार DGP विनय कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। अब रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें