Get App

Bihar Election 2025: अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोकामा में पत्नी नीलम देवी ने संभाला मोर्चा, JDU ने झोंकी ताकत

Bihar Election 2025: बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए जेडीयू के मंत्री ललन सिंह आ गए हैं। उनके साथ-साथ NDA के कई दिग्गज नेता भी कैंपेनिंग करने वाले हैं जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Nov 03, 2025 पर 5:36 PM
Bihar Election 2025: अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोकामा में पत्नी नीलम देवी ने संभाला मोर्चा, JDU ने झोंकी ताकत
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इस समय जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है...वो मोकामा विधानसभा है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इस समय जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा है...वो मोकामा विधानसभा है। मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद ये सीट एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जेडयू प्रत्याशी की ये गिरफ्तारी, जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या मामले में हुई है। वहीं अनंत सिंह की गिरफ्तारी बिहार विधानसभा चुनाव में ख़ास कर मोकामा विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण असर डाल सकती है। वहीं इस सीट पर चुनाव प्रचार के लिए जेडयू ने ललन सिंह को उतारा है तो वहीं अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

नीलम देवी ने संभाला मोर्चा 

बता दें कि मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी नीलम देवी ने चुनाव प्रचार खुद संभाल लिया। उन्होंने घर-घर जाकर वोट मांगना शुरू किया और समर्थकों से उन्हें जीताने की अपील की है। उन्होंने अनंत सिंह की गिरफ्तारी को एक साजिश तक बता दिया है और इसे लेकर समर्थकों से वोट देने की अपील कर रही हैं। नीलम सीधे तौर पर सहानुभूति वोट जुटाने की कोशिश में हैं।

जेडयू ने दी ललन सिंह को जिम्मेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें