Get App

Bihar Chunav: दशहरा के बाद होगा महागठबंधन में सीट बंटवारा, VIP प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान!

Bihar Assembly Elections 2025 : मुकेश सहनी ने रविवार (28 सितंबर) को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा दशहरा से पहले नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे है कि दशहरा (2 October) तक यह साफ हो जाएगा कि कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2025 पर 10:21 PM
Bihar Chunav: दशहरा के बाद होगा महागठबंधन में सीट बंटवारा, VIP प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी माहौल और गरमाता जा रहा है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी माहौल और गरमाता जा रहा है। महागठबंधन हो या NDA, दोनों ही गठबंधनों में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और महागठबंधन के नेता मुकेश सहनी ने सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है।

मुकेश सहनी ने रविवार (28 सितंबर) को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा दशहरा से पहले नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे है कि दशहरा (2 October) तक यह साफ हो जाएगा कि कौन सी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उसके बाद इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिया जाएगा और तब पूरी जानकारी सार्वजनिक हो जाएगी। सहनी ने भरोसा जताया कि महागठबंधन में इसको लेकर कोई विवाद नहीं है और सभी दल आपसी सहमति से आगे बढ़ेंगे।

इस दौरान मुकेश सहनी ने हाल ही में उठे 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। कुछ लोग "जय श्री राम" कहते हैं, तो कुछ "जय भीम" या "आई लव मोहम्मद"। इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसे बेकार की बहस करार दिया और कहा कि ऐसे मुद्दों को हवा देने वाले लोग सिर्फ समाज को बांटना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों को बेवकूफ कहा है।

वहीं, BJP की ओर से बार-बार उठाए जा रहे घुसपैठियों के मुद्दे पर भी मुकेश सहनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 11 वर्षों से देश चला रहे हैं और सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 20 वर्षों से बिहार की सत्ता में हैं। अगर वाकई बिहार में घुसपैठिए होते, तो वे वोटर लिस्ट की विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में सामने आते, लेकिन ऐसा कोई नाम नहीं मिला।

सहनी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि घुसपैठियों का मुद्दा सिर्फ राजनीतिक हथकंडा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब भाजपा की सच्चाई समझ चुकी है और इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों को लेकर महागठबंधन के भीतर पहले से ही चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, RJD को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी जबकि कांग्रेस, वाम दल और VIP को भी सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जाएगी। अब मुकेश सहनी के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि दशहरा के बाद सीट बंटवारे का ऐलान होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें