Get App

Bihar Chunav: चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने दिया नवरात्रि गिफ्ट, बिहार में विकास मित्रों को टैबलेट, शिक्षा सेवकों को स्‍मार्टफोन!

Bihar Assembly Elections : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्य के गांवों में काम कर रहे 10,000 से ज्यादा विकास मित्रों के लिए नई सुविधाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार हर विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए 25,000 रुपये की एकमुश्त मदद देगी, जिससे उनका काम और आसान हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2025 पर 3:23 PM
Bihar Chunav: चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने दिया नवरात्रि गिफ्ट, बिहार में विकास मित्रों को टैबलेट, शिक्षा सेवकों को स्‍मार्टफोन!
Bihar Chunav 2025: चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने दिया नवरात्रि गिफ्ट

Bihar Assembly Elections : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों को नवरात्रि का गिफ्ट दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राज्य के गांवों में काम कर रहे 10,000 से ज्यादा विकास मित्रों के लिए नई सुविधाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार हर विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए 25,000 रुपये की एकमुश्त मदद देगी, जिससे उनका काम और आसान हो जाएगा।

इसके अलावा, अब विकास मित्रों को हर महीने मिलने वाला भत्ता भी बढ़ा दिया गया है। परिवहन भत्ता 1,900 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है, जबकि स्टेशनरी भत्ता 900 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है।

शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज के लिए बड़ी सौगात

सरकार का मानना है कि इन सुविधाओं से विकास मित्रों को गांव-गांव जाकर लोगों तक योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने में ज्यादा सुविधा होगी। बिहार सरकार ने विकास मित्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी बड़ी राहत दी है। राज्य के 30,000 से ज्यादा शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज़ को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 10,000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी। ये कार्यकर्ता महादलित, अल्पसंख्यक और अत्यंत पिछड़े समुदायों के बच्चों को औपचारिक शिक्षा से जोड़ने का अहम काम करते हैं। साथ ही, अक्षर आँचल योजना के तहत महिलाओं को साक्षर बनाने में भी इनकी बड़ी भूमिका है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि इन शिक्षाकर्मियों को डिजिटल कामकाज आसान बनाने और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को और बेहतर तरीके से चलाने के लिए यह सहायता दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें