Get App

Bihar Election: चुनाव से पहले CM नीतीश ने की अनंत सिंह से मुलाकात, इस सीट से JDU के टिकट पर दावेदारी!

CM Nitish Kumar met Anant Singh : अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद से ही JDU में हलचल तेज हो गई थी। पार्टी के कई नेता उनकी एंट्री का विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन लगातार बड़े नेताओं की मुलाकात और समर्थन यह साफ कर रहा है कि पार्टी अनंत सिंह पर भरोसा जता रही है

Suresh Kumarअपडेटेड Aug 31, 2025 पर 5:22 PM
Bihar Election: चुनाव से पहले CM नीतीश ने की अनंत सिंह से  मुलाकात, इस सीट से JDU के टिकट पर दावेदारी!
बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की मुलाकात ने JDU खेमे में सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। दरअसल, रविवार (31 अगस्त) की सुबह नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचे, जहां अनंत सिंह पहले से मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यहीं पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब अनंत सिंह ने हाल ही में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

CM नीतीश ने अनंत सिंह से की मुलाकात

अनंत सिंह के इस ऐलान के बाद से ही JDU में हलचल तेज हो गई थी। पार्टी के कई नेता उनकी एंट्री का विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन लगातार बड़े नेताओं की मुलाकात और समर्थन यह साफ कर रहा है कि पार्टी अनंत सिंह पर भरोसा जता रही है। वहीं, शनिवार (30 अगस्त) को ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत सिंह के साथ मोकामा में रोड शो किया है। इस रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

रोड शो के अगले ही दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के पटना स्थित आवास पहुंचे। यहां पहले से ही अनंत सिंह मौजूद थे। जैसे ही नीतीश पहुंचे, अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया। नीतीश ने भी उनका अभिवादन स्वीकार किया। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मंत्री अशोक चौधरी ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर लिखा “सान्निध्य का सुख… आज पटना आवास पर हमारे अभिभावक, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का शुभागमन हुआ, उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह सहित अन्य साथीगण मौजूद रहे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें