Bihar Cabinet Expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का गठन के 22 दिनों बाद गुरुवार (7 मई) को पहला विस्तार किया गया। इसमें जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार 32 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह पांच पांच मंत्रियों के समूह में समाप्त हुआ।
