Bihar CM News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल) को आखिरी बार बिहार कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में सरकार बनने की रास्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। नीतीश कुमार ने अपनी आखिरी मंत्रिमंडल बैठक में सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि साल 2005 में सरकार में आने के बाद उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार राज्य के लिए काम किया।
