Get App

बड़ी खुशखबरी! इन कर्मचारियों की सैलरी हुई दोगुनी, सरकार का बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बड़े एलान कर रहे हैं।  बिहार के शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार वासियों को सौगात दी है। बिहार सीएम ने इन कर्मचारियों के लिए ऐलान किया है कि, उन्हें दोगुना मानदेय (सैलरी) मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 9:56 AM
बड़ी खुशखबरी! इन कर्मचारियों की सैलरी हुई दोगुनी, सरकार का बड़ा ऐलान
बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है

Bihar News : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2005 में जब उनकी सरकार बनी थी, उस समय शिक्षा का कुल बजट ₹4366 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹77690 करोड़ हो गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों का निर्माण और आधारभूत संरचना के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।

बिहार सरकार का बड़ा ऐलान

बिहार सरकार ने यह भी माना है कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में मध्याह्न भोजन की रसोइयों, रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की अहम भूमिका रही है। इन्हीं कर्मियों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से उनके मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है।

  • रसोइयों का मासिक मानदेय ₹1650 से बढ़ाकर ₹3300 कर दिया गया है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें