भारतीय जानता पार्टी ने आगामी बिहार चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से और विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कभी RJD संस्थापक लालू प्रसाद यादव के भरोसेमंद सहयोगी रहे रामकृपाल यादव दानापुर से चुनाव लड़ेंगे। भगवा पार्टी की पहली लिस्ट में पिछड़ा, अतिपिछड़ा, महिला, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 50 प्रतिशत से ज्यादा की भागीदारी दी गई है।