बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी घमासान तेज हो गया है। महागठबंधन जहां वोटर अधिकार यात्रा के जरिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है, वहीं NDA नेताओं अपने बयानों से कांग्रेस और RJD पर लगातार प्रहार कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान पटना पहुंचे, जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।