Get App

Bihar Chunav 2025: बिहार में महागठबंधन के लिए 'महामुश्किल'! 12 सीट चाहती है JMM, लेकिन RJD को मंजूर नहीं

Bihar Assembly Election 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने झारखंड से सटे बिहार के विधानसभा क्षेत्रों में अपनी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। इससे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की चिंता बढ़ गई है। RJD इन इलाकों से बड़ी उम्मीद लगाए बैठा है। इसके साथ ही RJD, JMM को बिहार में चुनावी दावेदारी से रोकने की कोशिश कर रहा है

Edited By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 01, 2025 पर 3:36 PM
Bihar Chunav 2025: बिहार में महागठबंधन के लिए 'महामुश्किल'! 12 सीट चाहती है JMM, लेकिन RJD को मंजूर नहीं
Bihar Chunav 2025: बिहार में 12 सीट चाहती है JMM, लेकिन RJD को मंजूर नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीटों का बंटवारा मुश्किल होता जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड की सीमा से लगे बिहार के इलाकों में संभावना तलाश रहा है, जिससे RJD की परेशानी बढ़ सकती है। इसी के चलते RJD, JMM को बिहार से दूर रखने की कोशिश कर रही है। बिहार में महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर असमंजस बढ़ता ही जा रहा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने झारखंड से सटे बिहार के विधानसभा क्षेत्रों में अपनी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। इससे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की चिंता बढ़ गई है। RJD इन इलाकों से बड़ी उम्मीद लगाए बैठा है। इसके साथ ही RJD, JMM को बिहार में चुनावी दावेदारी से रोकने की कोशिश कर रहा है।

JMM ने मांगी ये 12 सीट

इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि JMM ने RJD के सामने 12 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी है। RJD प्रवक्ता मनोज कुमार का कहना है सम्मानजनक सीटों का तालमेल होगा और हमारे नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन में सीटों को लेकर के दूसरे नेताओं से तालमेल करेंगे। बिहार में हमारी भूमिका बड़े दल के तौर पर है। वहीं झारखंड में हमारी भूमिका छोटे भाई के तौर पर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें