Get App

Bihar Election 2025: 'आज बादलों ने फिर साजिश की...'; बिहार NDA में सीट बंटवारे पर मतभेद! उपेंद्र कुशवाहा ने शायराना अंदाज में जताई नाराजगी

Bihar Election 2025: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6-6 सीटें मिलने पर दोनों दलों ने सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर असंतोष जताया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 13, 2025 पर 4:55 PM
Bihar Election 2025: 'आज बादलों ने फिर साजिश की...'; बिहार NDA में सीट बंटवारे पर मतभेद! उपेंद्र कुशवाहा ने शायराना अंदाज में जताई नाराजगी
Bihar Election 2025: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 6 सीटें मिलने पर उपेंद्र कुशवाहा ने असंतोष जताया है

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के बीच फिर से मतभेद उभरकर सामने आए हैं। NDA के दो छोटे सहयोगी दल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को छह-छह सीटें मिलने पर दोनों दलों ने सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर असंतोष जताया है। RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सीट बंटवारे में निशारा जताते हुए एक शायरी के जरिए अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।" NDA ने रविवार को 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी।

इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। जबकि शेष सीट छोटे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को दी जाएंगी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें