Get App

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के लिए 31 अक्टूबर को जारी होगा NDA का घोषणापत्र, इन मुद्दों पर होगा फोकस

Bihar Chunav 2025: इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में वादों की झड़ी लग चुकी है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 'महागठबंधन' के घोषणापत्र के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला NDA अपना घोषणापत्र 31 अक्टूबर को जारी करेगा। एनडीए 'संकल्प पत्र' नाम से अपना घोषणापत्र जारी करेगा। इस पर सबकी नजर है। बीजेपी का घोषणापत्र महागठबंधन के 'तेजस्वी प्रण' का मुकाबला करेगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 4:42 PM
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के लिए 31 अक्टूबर को जारी होगा NDA का घोषणापत्र, इन मुद्दों पर होगा फोकस
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव के लिए NDA का घोषणापत्र शुक्रवा सुबह 9.30 बजे जारी होगा

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का घोषणापत्र शुक्रवार (31 अक्टूबर) को सुबह जारी किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद इस घोषणा पत्र को शुक्रवार सुबह 9.30 बजे जारी करेंगे। इस दौरान NDA के सभी प्रमख नेता मौजूद रहेंगे। NDA का घोषणा पत्र बिहार चुनाव के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसका बिहारवासियों को बेसब्री से इंतजार है।

इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में वादों की झड़ी लग चुकी है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के घोषणापत्र के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला NDA अपना घोषणापत्र 31 अक्टूबर को जारी करेगा। एनडीए 'संकल्प पत्र' नाम से अपना घोषणापत्र जारी करेगा। इस पर सबकी नजर है। बीजेपी का घोषणापत्र महागठबंधन के 'तेजस्वी प्रण' का मुकाबला करेगा।

इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

NDA के घोषणापत्र में सरकारी नौकरियों, बिहार से पलायन रोकने और दलितों एवं पिछड़ों को भागीदारी दिलाने जैसे कई वादे शामिल होने की संभावना है। इसमें महिलाओं के लिए भी विशेष घोषणाएं हो सकती हैं। घोषणापत्र जारी होने के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान समेत कई प्रमुख नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों के नेता प्रचार कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें