बिहार में इस बार NDA गठबंधन के सामने सत्ता-विरोधी लहर है। हालांकि, सत्ता में वापसी के लिए वो इससे बचने की हर संभव कोशिश कर रहा है, लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि इसबार उसने 2020 चुनाव के उम्मीदवारों पर ही फिर से विश्वास जताने की कोशिश है। इनमें से कुछ तो वे भी शामिल हैं, जो हार गए थे। सत्तारूढ़ NDA में इस बार BJP, JDU, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। 2020 में, अविभाजित LJP और RLM NDA का हिस्सा नहीं थे, जबकि विकासशील इंसान पार्टी (VIP), जो अब महागठबंधन में है, NDA की सहयोगी थी।
